The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // 550 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर का वितरण

BANSWARA // कुशलबांग मैदान में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – सांसद राजकुमार रोत के सानिध्य मे आज कुशलबाग मैदान में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किये गये सामाजिक अधिकारिता शिविर के अंतर्गत कुल 550 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर आदि सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है और ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इन सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों के आवागमन में सुविधा होगी एवं उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

BANSWARA

BANSWARA – समाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के सहायक निदेशक नानूराम रोत ने विभाग द्वारा संचालिज योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं को लेकर व्यापक प्रचार- प्रसार भी किया जा रहा है वही समय समय पर आवश्यकता के अनुसार पात्र रूयक्तियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद राजकुमार रोत एवं बागीदौरा विधायक जय कृष्ण पटेल इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन और सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग बांसवाड़ा द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

542 सहायक उपकरणों 542 लाभार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया जिसमें 36 लाभार्थियों को बैटरी स्वचालित मोटर ट्राई साइकिल वितरण की गई 215 लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई 115 लोगों को व्हीलचेयर वितरित की गई सात लोगों को मोबाइल फोन वितरित किए गए दृष्टि बाधित लोगों को सुगम में केंद्र वितरित की गई एवं अन्य 250 लोगों को बैसाखी छड़ी इन सब सामान का निशुल्क वितरण किया गया कैंप के आयोजन में भारत सरकार के एलिम्को के प्रतिनिधि ललित कुमार उपस्थित रहे कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हेमंत राणा, रमेश मईडा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी नमिता कुलश्रेष्ठ ने किया।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

बाँसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version