BANSWARA // सरकार के 2 साल पूरे होने पर किसानों का सम्मेलन बांसवाड़ा शहर के रंगमंच पर नागौर से लाइव प्रसारण,
12 किसानों को मिली अनुदान राशि
BANSWARA – राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को नागौर के मेड़ता सिटी में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन ‘उन्नत खेती समृद्ध किसान’ का भव्य आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर बांसवाड़ा के रंगमंच परिसर कुशलबाग में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं का लाभलेने का संकल्प लिया। मेड़ता में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सरकार ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए खजाना खोल दिया।
BANSWARA – सम्मेलन के दौरान राज्यभर के 5 लाख किसानों के खातों में 700 करोड़ रुपए की अनुदान राशि ट्रांसफर की गई। साथ ही 5 लाख पशुपालकों को 150 करोड़ रुपए का अनुदान और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18,500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया।संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दलीप सिंह ने बताया कि बांसवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई।
BANSWARA – प्रसारण के बाद आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिले के कुल 12 प्रगतिशील कृषकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाखों रुपए के अनुदान पत्र सौंपे गए।
इसमें बेलों से खेती को बढ़ावा देने के लिए खांडाडेरा के कांतिलाल, पीपलवा के देवीलाल, कुशलपुरा के गांगजी दायमा व रतना डामोर और नोखला के कालूराम परमार व हीरालाल डामोर को तीस-तीस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई।वहीं कृषि यंत्रों की खरीद पर पाडीकला के जीवनलाल को सर्वाधिक एक लाख पच्चीस हजार रुपए का अनुदान दिया गया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
