The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

BANSWARA // नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा देश के आकांक्षी ब्लॉकों में विकास की गति तेज करने के लिए संचालित ’संपूर्णता अभियान 2.0’ के क्रियान्वयन हेतु सज्जनगढ़ ब्लॉक के अधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर चर्चा की गई।बैठक में पोषण, शिक्षा एवं एफएमडी टीकाकरण पर रहेगा मुख्य फोकस बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सज्जनगढ़ ब्लॉक में पोषण,शिक्षा एवं पशुपालन से जुड़े मानकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चत करे। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ 2 फरवरी को होगा,

जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से 6 संकेतकों पर कार्य किया जाएगाः पोषण विभाग (4 इंडिकेटर)ः पूरक पोषण के प्रति जागरूकता लाना। पशुपालन विभाग (1 इंडिकेटर)ः खुरपका-मुंहपका रोग वैक्सीनेशन के प्रति पशुपालकों को जागरूक करना। शिक्षा विभाग (1 इंडिकेटर)ः स्कूलों में स्वच्छता के लिए व्यापक जागरूकता लाना।विस्तृत कैलेंडर जारी बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी सत्येंद्र कुमार शाह ने नीति आयोग के निर्देशों के अनुसार अभियान के कैलेंडर की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश कटारिया, एबीएफ सज्जनगढ़ अनिल निनामा, एडिशनल बीडीओ जगन जी, सीडीपीओ हर्षित कुमार, एसीबीईओ विनोद जी, पशुपालन प्रभारी डॉ. सोनल जी मेरावत, बीसीएमओ डॉ. नीलेश जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

बांसवाड़ा से राकेश पाटीदार की रिपोर्ट

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

Exit mobile version