The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक,कहा कार्यों में लापरवाही व अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं

BANSWARA // जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक,कहा कार्यों में लापरवाही व अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं

 

banswara
banswara

 

BANSWARA – जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेद्वी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल सवर्णकार, बांसवाडा उपखण्उ अधिकारी सोनू कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे । बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई, संपर्क पोर्टल, सतर्कता, सीएमओ एवं पीजी पोर्टल पर प्राप्त परिवादों के निस्तारण, औसत निस्तारण समय, संतुष्टि प्रतिशत तथा 15 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में चिकित्सा उपकेन्द्रों हेतु लंबित भूमि आवंटन की समीक्षा,लाडो प्रोत्साहन योजना,राजकीय विद्यालयों के मरम्मत कार्यों की समीक्षा,जेजेएम- लंबित बिजली कनेक्शन, जेजेएम- लंबित भूमि आवंटन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, आगंनवाड़ी भवनों के निर्माण की स्थिति,पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्ति ग्राम योजना की प्रगति,क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, लाइन एवं विद्युत आपूर्ति, उच्च जोखिम विद्युत बिंदु,पीएम सूर्यघर योजना,सड़को दुर्घटनाओं, डूबने, आकाशीय बिजली गिरने या बरसात में मकान गिरने से मृत्यु,घायल होने की स्थिति में मुआवजा वितरण एवं क्षतिग्रस्त मकानों का आंकलन,म्यूटेशन, आपसी सहमति से विभाजन, गिरदावर,लंबित एनएफएसए आवेदन, ई-केवाईसी,बजट घोषणाओं की समीक्षा,भूमि अवाप्ति प्रकरणों की समीक्षा,पेंशन, पालनहार वार्षिक सत्यापन,भूमि आवंटन के लंबित प्रकरण,रोड रिपेयर की प्रगति की समीक्षा, काली बाई भील उडान योजना आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की।

BANSWARA – जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने सभी बिंदुओं पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने, आमजन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जिले के विकास कार्यों को गति प्रदान करे। जिला कलेक्टर ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित मॉनिटरिंग करने एवं फील्ड स्तर पर प्रभावी निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अनुपस्थित एनएचएआई के अधिकारियों को कारण बताओं नाटिस देने,जिला कलक्टर आगंनवाड़ी भवनों के निर्माण की स्थिति,पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्ति ग्राम योजना व लाडो प्रोत्साहन योजन में तलवाडा के बीसीएमओं को कम प्रगति पर संबंधी अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि काम पर ध्यान दे और लम्बे समय तक पडे अधुरे कामों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करे। गिरदावरी कार्य में 5 तहसीलों में कम प्रगति पर अधिकारियों से कारण जाना और कहा कि इसें त्वरित गति से पूरा करे।

 

 

 

 

https://www.facebook.com/

https://x.com/tv_chanaky5736

 

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

 

Exit mobile version