BANSWARA // भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की

BANSWARA – जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज बांसवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं तकनीकी मापदंडों का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए।

BANSWARA – जिला कलक्टर ने कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों का भी भ्रमण किया और कॉलेज में संचालित शैक्षिक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने चिकित्सकों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति तथा भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ योगेश सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून