BANSWARA // जिला कलक्टर ने किया त्रिपुरा सुंदरी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

BANSWARA – जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने आज त्रिपुरा सुंदरी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, तकनीकी मानकों तथा उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने एवं समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

BANSWARA – जिला कलक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, पूर्णता की संभावित तिथि एवं लागत संबंधी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन एवं श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मथुरा लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ