The Chanakya TV Rajasthan

Banswara // जिला कलक्टर ने ली वीसी बैठक, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा

Banswara // वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की वीसी बैठक, तैयारियों की समीक्षा व निर्देश जारी

Banswara
Banswara
Banswara - वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक
जिले में 25 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित होने वाले “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के सफल आयोजन को लेकर जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से अधिकारियों
की बैठक ली। बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ
कार्य करते हुए निर्धारित तिथियों पर गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में विभागवार प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने जल स्रोतों की साफ-सफाई, पौधरोपण, जल 
चौपाल, श्रमदान, जल संरक्षण संरचनाओं का निरीक्षण जनजागरूकता गतिविधियों को आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
Banswara

Banswara – उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा गतिविधियों को एप के माध्यम से अपलोड किया जाए। उन्होंने कार्यों को जियो टैग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी हरियालों राजस्थान अभियान की पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार, उपवन संरक्षक अभिषेक शर्मा, एसीईओ कैलाश बेसर, एसीईओ कैलाश बारोलिया, बांसवाड़ा उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपखंड एवं विकास अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version