The Chanakya TV Rajasthan

Banswara // लोहारिया में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Banswara  // लोहारिया में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

Banswara
Banswara

Banswara – Sp सुधीर जोशी के निर्देशन में अवैध खनिज के भंडारण, तस्करी, परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कौर्यवाही के निर्देश पर थानाधिकारी थाना लोहारिया जयपाल सिंह व प्रभारी जिला विशेष शाखा भंवरलाल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी खनन और परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्‌तार तथा एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त की ।

Banswara – घटना विवरण व पुलिस कार्यवाही :-
लोहारिया sho जयपाल सिंह मय जाप्ता लोहारिया थाना क्षेत्र में शाम की गश्त पर थे। इसी दौरान जिला विशेष शाखा प्रभारी भंवरलाल के जरिये टेलिफोन थानाधिकारी लोहारिया को सूचना प्राप्त हुई कि जन्तोड़ा में चाप नदी के तट पर अवैध रूप से जेसीबी द्वारा बजरी का स्टॉक व खनन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना लोहारिया पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहाँ मौके पर एक जेसीबी मशीन द्वारा नदी तट पर बजरी का स्टॉक कर ट्रेक्टर-ट्रॉली में भराई का कार्य किया जा रहा था तथा अन्य ट्रेक्टर भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस जाप्ते को देखकर जेसीबी चालक एवं एक ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो ट्रेक्टर चालकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चालको ने अपने नाम प्रकाश पिता कुबेर गोल निवासी सागवाडिया थाना गढ़ी एवं सर्कश पिता जीवतराम पाटीदार निवासी साकरिया थाना गढ़ी बताए। पुलिस द्वारा बजरी खनन एवं परिवहन के संबंध में वैध अनुज्ञा पत्र / परमिट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु दोनों आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस टीम द्वारा मौके से एक जेसीबी मशीन एक ट्रेक्टर स्वराज मय बजरी भरी ट्रॉली एक बिना नंबर का मेसी कंपनी ट्रेक्टर मय ट्रॉली एवं एक महिन्द्रा ट्रेक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया।

बांसवाड़ा मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version