The Chanakya TV Rajasthan

Banswara // प्राकृतिक खेती से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, बांसवाड़ा में कार्यशाला आयोजित

Banswara // प्राकृतिक खेती अपनाएं, पर्यावरण बचाएं: कृषि विभाग का संदेश

Banswara
Banswara

Banswara – विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कृषि विभाग, बांसवाडा द्वारा आत्मा प्रशिक्षण हॉल, ठिकरिया में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम योजना प्रभारी एवं सहायक निदेशक (मुख्यालय) नेमराज सुण्डा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारीगण एवं कृषकों का अभिवादन कर राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन संबंधी जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक आत्मा श्री मोहनपाल जाजोरिया द्वारा अधिक से अधिक पेड लगाकर पर्यावरण को बचाते हुए खेत बचाओं अभियान की महत्वता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन कृषि अधिकारी (फसल) लोकेश बुनकर द्वारा किया गया जिन्होने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्वता की जानकारी साझा कि गयी इस मौके पर आत्मा एवं कृषि विभाग बांसवाडा के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यशाला में 50 कृषकों द्वारा भाग लिया गया। संयुक्त निदेशक कृषि (वि.) कैलाशचन्द्र मीना ने कार्याशाला में पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए प्राकृतिक संसाधनों का खेती में सुव्यवस्थित उपयोग करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया और इन्होने बताया की जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग द्वारा प्रगतिशील कृषकों, प्राकृतिक खेती से जुडें एनजीओं, एफपीओं एवं बीआरसी की मदद से प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version