The Chanakya TV Rajasthan

Banswara // नशा मुक्ति भारत अभियान सप्ताह: बांसवाड़ा में हस्ताक्षर एवं शपथ अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Banswara // नशे के खिलाफ बांसवाड़ा में जागरूकता की अलख, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Banswara
Banswara

Banswara – नशा मुक्ति भारत अभियान सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर एवं शपथ अभियान आयोजित जिला प्रशासन बांसवाड़ा के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति भारत अभियान सप्ताह (18 जून से 26 जून 2026) के अंतर्गत बाल कल्याण समिति, बांसवाड़ा तथा मोशन एजुकेशन, बांसवाड़ा में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने नशा मुक्ति संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शपथ ग्रहण करते हुए स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Banswara

Banswara – इसी क्रम में मोशन एजुकेशन, बांसवाड़ा में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक नशा मुक्ति शपथ ली तथा ऑनलाइन ई-संकल्प अभियान में सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति भारत अभियान के पोस्टरों का वितरण कर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version