Banswara // गढ़ी-परतापुर में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, ड्रोन व भारी पुलिस बल की रही कड़ी निगरानी
Banswara – गढ़ी-परतापुर में ताजियों का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, भारी पुलिस बल रहा तैनात मोहर्रम के मौके पर गढ़ी और परतापुर में ताजियों का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पूरे जुलूस की ड्रोन द्वारा निगरानी की गई। गढ़ी में जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर सदर बाजार, पीपली चौक से होता हुआ गुजरा।
Banswara – वहीं परतापुर में डोंगरी मोहल्ले से बस स्टैंड और वीर सावरकर मेन मार्केट होते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान गढ़ी DSP बाबूलाल रैगर, थानाधिकारी रमेश मीणा,आनंदपुरी CI कपिल पाटीदार और SDM श्रवण सिंह राठौड़ ने मोर्चा संभाले रखा। उस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा व पूरे जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई, अंत में दोनों जगह ताजियों को शांतिप्रिय माहौल में ठंडा किया गया।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
