Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Banswara // बकरी चराने के विवाद में युवक की हत्या, शव लेकर आरोपियों के घर पहुंचे परिजन

Banswara // बकरी चराने के विवाद ने लिया खूनी मोड़, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Banswara

Banswara – जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के पाडातमणा, बोडीगामा गांव में बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। खेत में हुए विवाद के बाद एक युवक की कथित रूप से मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब परिजन शव को लेकर आरोपियों के घर पहुंचे और वहीं दाह संस्कार करने पर अड़ गए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना 29 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे की बताई गई है, जबकि मामला 30 जून को दर्ज किया गया। पीड़िता श्रीमती चेतन पत्नी वालचन्द डामोर (38), निवासी पाडातमणा, बोडीगामा ने लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके पति के साथ खेत में बकरी चराने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रिश्तेदार मोतीलाल पिता लालजी डामोर, महिपाल पिता मोतीलाल एवं पुजी पत्नी मोतीलाल (जाति भील) ने कथित रूप से मारपीट करते हुए लाठी एवं कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनके पति की मृत्यु हो गई। घटना के बाद घायल युवक को परिजन तत्काल उपचार के लिए बागीदौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को बांसवाड़ा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

Banswara

Banswara – पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। जानकारी के अनुसार परिजन शव को लेकर आरोपियों के घर पहुंचे और आंगन में ही अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। मौके पर बागीदौरा वृत निरीक्षक, कलिंजरा थाना अधिकारी मय जाप्ता तथा अन्य थाना क्षेत्रों का पुलिस बल भी पहुंचा। करीब तीन घंटे तक चली समझाइश, बातचीत और प्रशासनिक प्रयासों के बाद परिजन शांत हुए और अंततः दाह संस्कार कराया गया। पुलिस ने मामले में बीएनएस 2023 की धारा 103(1), 3(1) सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच संबंधित अनुसंधान अधिकारी द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version