Banswara // बांसवाड़ा में रोजगार की बड़ी सौगात, 1530 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
Banswara – मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को हरिदेव जोशी रंगमंच, बांसवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में पचपदरा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 79 हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की। इसके साथ ही यमुना जल परियोजना, जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही राज्य के 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। जिलास्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 1530 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
Banswara – जिले में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व विधायक अनीता कटारा, समाजसेवी पूंजी लाल गायरी, उपखंड मजिस्ट्रेट सोनू कुमारी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश बरौलिया, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जयदीप पुरोहित, एडीपीसी हितेश स्वर्णकार, समाजसेवी लाभचंद पटेल, गोविंद सिंह राव, भगवतपुरी जी, राजेश कटारा, मुकेश रावत, दिनेश राणा, तपन मेघावत, भरत पंड्या, दल सिंह अमलियार, विमल अधिकारी, गौतम लाल कटारा, लोकेश शाह सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य विजय कृष्ण वैष्णव ने किया।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
