Banswara // एकलव्य स्कूल निर्माण में लापरवाही! कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Banswara – जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जांच के निर्देश दिए जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर भवन निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री एवं निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला कलक्टर ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।
Banswara – उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा जांच में सामने आने वाली कमियों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि शासकीय भवनों के निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, पड़ौला के भवन निर्माण का कार्य स्वच्छ परियोजना कार्यकारी एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी आनंदपुरी भी उपस्थित रहे।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न