Banswara // ग्रामीण सेवा शिविर में 10 साल पुरानी राजस्व त्रुटि का समाधान, परिवार को मिली राहत

Banswara – ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्ष पुरानी राजस्व त्रुटि का हुआ समाधान, परिवार को मिली बड़ी राहत ग्राम पंचायत बड़गांव ( तलवाड़ा) स्थित अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवी हकरू मईड़ा, किरण जोशी, गजराज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान एक परिवार ने अपनी वर्षों पुरानी राजस्व संबंधी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। परिवार ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व हुए विरासत नामांतरण में त्रुटिवश उनके पिताजी के स्थान पर दादाजी का नाम दर्ज हो गया था। इस त्रुटि के कारण उन्हें भूमि संबंधी विभिन्न कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
Banswara – प्रकरण की जानकारी मिलते ही शिविर में उपस्थित पटवारी ने संबंधित राजस्व अभिलेखों एवं आवश्यक दस्तावेजों का गंभीरता से परीक्षण किया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। इसके परिणामस्वरूप राजस्व रिकॉर्ड में संशोधन कर पिताजी का नाम सही रूप से दर्ज कर दिया गया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान होने पर परिवार ने राहत व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। शिविर में तहसीलदार हरिनारायण सोनी, नायब तहसीलदार जसकिरण, प्रगति प्रसार अधिकारी आशीष सेकड़ा, समाजसेवी सेवालाल, सरपंच (प्रशासक), ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न