The Chanakya TV Rajasthan

Banswara // जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सख्त, बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Banswara // जिला कलेक्टर ने अविविनिलि की समीक्षा बैठक ली, राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Banswara
Banswara

Banswara – जिला कलक्टर ने अविविनिलि की ली बैठक राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अविविनिलि) की सर्किल समीक्षा बैठक में विद्युत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राजस्व वसूली, लाइन लॉस, बिलिंग व्यवस्था, संपर्क अभियान, जले हुए ट्रांसफार्मरों का समयबद्ध प्रतिस्थापन, विद्युत आपूर्ति तथा आमजन की शिकायतों के निस्तारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए तथा लाइन लॉस में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।

Banswara

Banswara – उन्होंने बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रखने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदलने तथा विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने एवं विद्युत संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने की निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अविविनिलि के अधीक्षण अभियंता भगवान दास सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version