Banswara // निकाय चुनाव 2026: कलेक्टर ने भंडार शाखा का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Banswara – नगर निकाय चुनाव 2026 की भंडार शाखा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत भंडार शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा में चुनाव सामग्री के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने चुनाव सामग्री की सुरक्षा, व्यवस्थित संधारण एवं आवश्यक रिकॉर्ड के संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
Banswara – इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को चुनाव कार्य में पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ उप निर्वाचन अधिकारी पर्वतसिंह चुण्डावत ने प्रकोष्ठ प्रभारी दलसिंह गरासिया व कार्मिकों से चुनाव कार्य को लेकर भण्डार द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी ली।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61591608698410