Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Baran // बारां में योग का महासंगम: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, दिया स्वस्थ भारत का संदेश

Baran // बारां में योग का महासंगम: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ भारत का लिया संकल्प

Baran

Baran -बारां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोगी जीवन का संदेश दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। देखिए यह विशेष रिपोर्ट। सुबह की पहली किरण के साथ ही बारां की कृषि उपज मंडी योग साधकों से भरने लगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलेभर से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और आमजन एक मंच पर नजर आए। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान पूरा परिसर अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर दिखाई दिया। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है।

Baran – नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत बनाता है। “योग स्वस्थ जीवन का आधार है। सभी नागरिकों को प्रतिदिन योग अपनाना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। जिलेभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों में योग को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बारां की कृषि उपज मंडी में आयोजित इस भव्य योग दिवस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि योग अब केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जनआंदोलन बन चुका है। हजारों लोगों की भागीदारी ने स्वस्थ भारत और निरोगी राजस्थान के संकल्प को और मजबूत किया है। योग से स्वास्थ्य, योग से आत्मविश्वास और योग से जीवन में संतुलन—इसी संदेश के साथ बारां जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जनभागीदारी के साथ

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version