The Chanakya TV Rajasthan

Baran // फायर एनओसी नहीं, तो कारोबार बंद: बारां में होटल-ढाबों पर नगर परिषद का बड़ा शिकंजा

Baran // बारां में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, होटल-ढाबों पर चला सीजिंग अभियान

Baran
Baran

Baran – शहर में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे होटलों, रिसॉर्ट और ढाबों के खिलाफ नगर परिषद ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए कई प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। बिना फायर एनओसी एवं अन्य आवश्यक अनुमतियों के संचालन को लेकर की गई इस कार्रवाई से होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद की टीम ने सबसे पहले तलावड़ा रोड स्थित अपना होटल पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। इसके बाद सोनीजी की ढाणी होटल पर भी सील लगाने की कार्रवाई की गई। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार दोनों प्रतिष्ठान आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों एवं अनुमतियों का पालन नहीं कर रहे थे। इसी दौरान टीम झालावाड़ रोड और नियाना क्षेत्र में भी पहुंची, जहां वर्षों से संचालित हो रहे कुछ नॉनवेज ढाबों और रिसॉर्ट्स की जांच की गई। जांच में नियमों के उल्लंघन सामने आने पर वीआईपी ढाबा रिसॉर्ट सहित अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीज की कार्रवाई शुरू की गई। नगर परिषद की टीम देर शाम तक मौके पर कार्रवाई में जुटी रही। प्रशासन का सख्त संदेश नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में संचालित सभी होटल, रिसॉर्ट, मैरिज गार्डन और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा नियमों की पालना करनी होगी। बिना फायर एनओसी अथवा अन्य आवश्यक स्वीकृतियों के संचालित संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Baran

Baran – सवालों के घेरे में वर्षों से चल रहे प्रतिष्ठान नगर परिषद की कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि जिन प्रतिष्ठानों पर आज कार्रवाई हुई, वे वर्षों से किसकी निगरानी में संचालित हो रहे थे। यदि फायर एनओसी और अन्य अनुमतियां नहीं थीं तो संबंधित विभागों द्वारा समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अब प्रशासन की सख्ती के बाद शहर के अन्य होटल और ढाबा संचालक भी दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। शहरभर में मचा हड़कंप अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद होटल व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कई प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। नगर परिषद की इस मुहिम को शहर में बड़े स्तर पर नियमों की समीक्षा और अनुपालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई माना जा रहा है। “फायर एनओसी नहीं, तो कारोबार बंद: बारां में होटल-ढाबों पर नगर परिषद का बड़ा शिकंजा” अपना होटल, सोनीजी की ढाणी और वीआईपी ढाबा रिसॉर्ट सीज; वर्षों से चल रहे प्रतिष्ठानों पर उठे सवाल

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version