Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Baran // शाहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Baran // शाहाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Baran

Baran – जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में शाहाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी के दौरान जिला विशेष टीम से मिली सूचना पर पुलिस ने हनोतिया नदी पुलिया के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस जांच में जब बाइक के चेसिस और इंजन नंबर का मिलान किया गया तो वह शाहाबाद थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल निकली। इसके बाद गहन पूछताछ में आरोपियों ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी और गुना जिलों से भी दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर दोनों वाहन भी बरामद कर लिए गए।

Baran – गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र यादव (25) निवासी गांजन, थाना कस्बाथाना तथा राजकुमार धाकड़ (19) निवासी भैंसदा, थाना तेंदुआ, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। अपराधियों में बढ़ रहा खौफ, पुलिस की कार्रवाई जारी जिले में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाईयों से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। एसपी अभिषेक अंदासु के नेतृत्व में वाहन चोरों, नशा तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शाहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में वाहन चोरी रोकने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में शामिल टीम इस सफल कार्रवाई में शाहाबाद थाना प्रभारी रामेश मीणा, उप निरीक्षक रामचंद्र, हेड कांस्टेबल शेरसिंह, कांस्टेबल दशरथ, राहुल सिंह तथा जिला विशेष टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version