Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Baran // 12 घंटे में पुलिस का एक्शन: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Baran // समझौते की बातचीत बनी खूनी झगड़ा, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला; 12 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Baran

Baran – शहर के राजीव गांधी कॉलोनी क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार नायों की बाड़ी क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवक शिवा नामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ युवतियों को उनके घर छोड़ने की बात को लेकर आरोपी पक्ष से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी पक्ष ने कई बार फोन कर धमकियां दीं। मामला बढ़ने पर युवक और उसकी मां समझौते के लिए आरोपी के घर पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सीताराम और उसके साथियों ने युवक व उसकी मां के साथ मारपीट की। झगड़े के बीच युवक के सिर पर चाकू से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

Baran – घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ एवं वृत्ताधिकारी रोहिताश देवंदा के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी हीरालाल पूनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सीताराम (42) निवासी राजीव गांधी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version