Baran // बारां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.835 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से जुड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 3 गिरफ्तार
Baran – जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 835 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाकर बारां क्षेत्र में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की गहन पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल कुमार एवं वृत्ताधिकारी रोहिताश देवड़ा के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी नवल किशोर मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान छोटी-बारां रोड स्थित गोरधनपुरा रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके बैग से 7 किलो 835 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
Baran – पुलिस ने इस मामले में जोधराज (36), सोनू (25) तथा बबलू (20) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर यहां बिक्री की तैयारी में थे। मामले की जांच किशनगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजा किसे और कहां सप्लाई किया जाना था।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सदर थाना प्रभारी नवल किशोर मीणा सहित हेड कांस्टेबल कौशल किशोर, महेंद्र सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
