Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Baran // बारां को विकास की बड़ी सौगात! सांसद दुष्यंत सिंह ने किए कई लोकार्पण और शिलान्यास

Baran // बारां को विकास की बड़ी सौगात, सांसद दुष्यंत सिंह का एकदिवसीय दौरा

Baran

Baran – बारां जिले में आज बारां-झालावाड़ लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। सांसद ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बारां दौरे पर पहुंचे सांसद दुष्यंत सिंह ने सबसे पहले विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सांसद ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार काम किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति और तेज होगी। सांसद ने सीसवाली में कन्या महाविद्यालय की सौगात को क्षेत्र की बेटियों के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि अब छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और महिला शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। दौरे के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने हाल ही में निर्मित बारां रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और जनता को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Baran – इसके बाद सांसद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने नव निर्मित भवन और विकसित स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मरीजों को बेहतर इलाज, पर्याप्त दवाइयां और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है पूरे दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने सांसद दुष्यंत सिंह का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश शिकरवाल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। “केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बारां जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।” बारां में सांसद दुष्यंत सिंह के दौरे को विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और निरीक्षण के जरिए उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि जिले में विकास कार्यों की रफ्तार आगे भी लगातार जारी रहेगी।

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version