The Chanakya TV Rajasthan

Baran // बारां पुलिस का बड़ा एक्शन! 1.486 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Baran // बारां में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.486 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Baran
Baran

Baran – बारां जिले में नशे के कारोबार पर बापचा पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने 7 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 1 किलो 486 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी छबड़ा के निर्देशन में बापचा थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम रेलवे पुलिया के पास गश्त कर रही थी। तभी मानपुरा की ओर से मोटरसाइकिल पर आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमृतलाल पुत्र जगन्नाथ लोधा, निवासी खेरखेड़ा भूरा, थाना बापचा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटके एक थैले में रखे स्टील के टिफिन से 1 किलो 486 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

Baran – बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। माना जा रहा है कि पूछताछ में तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। मामले की जांच सारथल थाना पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाधिकारी अब्दुल हकीम, एएसआई नाजिस खान, कांस्टेबल दशरथ, कांस्टेबल अंकित शर्मा, कांस्टेबल मुकेश और चालक कांस्टेबल ओमप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बारां पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस बड़ी बरामदगी के बाद अब पुलिस की नजर उन लोगों पर भी है, जो इस अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला से जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version