Baran // अटरू नवोदय विद्यालय में छात्रों का बवाल, हॉस्टल सुविधाओं को लेकर सड़क जाम

Baran – बारां जिले के अटरू स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज छात्र विद्यालय परिसर से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर आ गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान विद्यालय की प्राचार्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। बारां जिले के अटरू स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार खुद विद्यालय के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आए। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। आक्रोशित छात्र विद्यालय के मुख्य गेट से बाहर निकलकर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन और प्राचार्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
Baran – गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी इसी विद्यालय को लेकर विवाद सामने आया था। उस समय अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा और विद्यालय प्रशासन का रवैया संतोषजनक नहीं है। अब छात्रों के सड़क पर उतरने से विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जवाहर नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था में यदि छात्र स्वयं सड़क पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। वहीं प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष होने के बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक प्रभावी संज्ञान नहीं लिया। फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में विद्यालय प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नवोदय विद्यालय प्रबंधन छात्रों की मांगों पर क्या फैसला लेते हैं और इस विवाद का समाधान कब तक निकलता है।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न