The Chanakya TV Rajasthan

Baran // राखी की डोर से जुड़ा खाकी का रिश्ता, बहनों को दिया सुरक्षा का वचन

Baran // बारां में अनोखा रक्षाबंधन, बहनों से राखी बंधवाकर खाकी ने दिया सुरक्षा का वचन

Baran
Baran

Baran – बारां में रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। राखी के इस पावन पर्व पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा का वचन दिया राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में ‘रक्षा का वचन’ नाम से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मकसद पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और आत्मीयता बढ़ाने के साथ महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना रहा। रक्षाबंधन पर आमतौर पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है। लेकिन बारां में इस बार पुलिस ने इसी रिश्ते को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ दिया। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अन्दासू, आईपीएस के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजस्थान के निर्देश पर 27 और 28 अगस्त को ‘रक्षा का वचन’ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई महिलाओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए दृश्य। पुलिसकर्मी महिलाओं से संवाद करते हुए। राखी बंधवाते पुलिसकर्मी। अभियान के तहत थाना छबड़ा पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाकर पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

Baran

Baran – पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। रक्षाबंधन पर पुलिस ने सिर्फ सुरक्षा का वचन ही नहीं दिया, बल्कि आमजन को यातायात नियमों की पालना का संदेश भी दिया। लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस का संदेश साफ रहा—रक्षाबंधन का पर्व तभी खुशियों के साथ मनाया जा सकता है, जब हर व्यक्ति सुरक्षित अपने घर पहुंचे। हेलमेट पहने वाहन चालक। सीट बेल्ट लगाते कार चालक। ट्रैफिक पुलिस द्वारा समझाइश। उधर थाना मोतीपुर में भी रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष आयोजन हुआ। मोतीपुर, चारपुरा, चोरतलाई और नृसिंहपुरा की महिलाओं एवं बच्चियों को थाने पर बुलाया गया। महिलाओं और बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को अपना भाई मानकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। महिलाएं और बच्चियां पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए। पुलिसकर्मियों के साथ महिलाएं और बच्चियां।इस मौके पर थाना अधिकारी कमलसिंह, पुलिस उपनिरीक्षक और समस्त स्टाफ ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की शपथ ली। पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे जहां भी पदस्थापित रहेंगे, वहां महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। रक्षाबंधन का यह आयोजन पुलिस और आमजन के बीच भरोसे और आत्मीयता की एक नई कड़ी के रूप में सामने आया। यानी बारां में इस बार राखी सिर्फ कलाई पर नहीं बंधी, बल्कि राखी की डोर के साथ सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का रिश्ता भी मजबूत हुआ। पुलिस ने बहनों से राखी बंधवाकर सुरक्षा का वचन दिया तो आमजन से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपने परिवार और समाज की सुरक्षा में भागीदार बनें।

बारां से राजकुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61591608698410

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version