BARAN // जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया एसआईआर कार्य का जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने शनिवार को जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में गणना प्रपत्र संग्रहण व डिजिटाइजेशन के कार्य में प्रगति की जांच के लिए उपखण्ड शाहबाद में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं व बीएलओ से कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की। तोमर ने निरीक्षण में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के राउमावि किशनगंज, राउमावि विद्यालय, दांता स्थित बूथ क्षेत्र के मतदाताओं से चर्चा करते हुए गणना प्रपत्रों को भरने और उन्हें यथाशीघ्र सम्बन्धित बीएलओ के पास जमा करने को प्रेरित किया।
साथ ही बीएलओ व सुपरवाईजरों को भी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर कार्य निरन्तर प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र वितरण एवं भरे हुए फार्म का पुनः संग्रहण की स्थिति का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले गणना प्रपत्र का अवलोकन किया तथा समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि गणना फार्म संकलित करने के साथ ही समय पर डिजिटाइजेशन करते हुए त्वरित गति से कार्य किया जाए तथा फील्ड में भ्रमण के दौरान सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र भरने से वंचित नहीं रहे ताकि प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके।
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने किशनगंज में 33 केवी जीएसएस, जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय, बाँसथूनी में पीएम आवासीय बस्ती, सहरिया आश्रम छात्रावास, माँ बाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केलवाड़ा का निरीक्षण करते हुए रोगियों दी जा रही उपचार सुविधा का अवलोकन किया तथा दवाओं आदि की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली।
-बारां में मोची से की चर्चा जिला कलक्टर शनिवार को निकले यूनिटी मार्च के बाद धर्मादा चौराहे पर सड़क किनारे बैठे एक मोची के पास पहुंचे तथा एसआईआर कार्यक्रम को लेकर गणना प्रपत्र भरने को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिवार में मतदाताओं की संख्या में बारे में भी पूछा।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण