The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सुरक्षा कर्मी करेंगे आंदोलन -धानमंडी सुरक्षाकर्मी श्रमिक संघ ने बैठक में लिया निर्णय

BARAN //  समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सुरक्षा कर्मी करेंगे आंदोलन-धानमंडी सुरक्षाकर्मी श्रमिक संघ ने बैठक में लिया निर्णय

BARAN – बारां 14 दिसम्बर। सुरक्षाकर्मी श्रमिक संघ धानमंडी बारां की बैठक रविवार को मुनीम संघ धानमंडी समिति के कार्यालयपर शिवशंकर पांचाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों व पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याएं रखी। इनमें प्रमुख रूप से पुराना एरियर, ईपीएफ, ईएसआई कार्ड, समय पर जारी नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया। महामंत्री ओमप्रकाश प्रजापति ने कहा कि कई बार मंडी सचिव हरिमोहन जेरवा को प्रार्थना पत्र देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की गई।

BARAN
BARAN

BARAN – लेकिन हर बार मंडी सचिव ने बजट नहीं आने की बात कहकर टाल दिया गया। सचिव पुष्पदयाल वर्मा तथा रूपचंद त्यागी ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन द्वारा आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। जिसमें हड़ताल, मंडी गेट बंद कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। इस बारे में जिला व पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है। 15 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे एक प्रतिनिधिमंडल मंडी सचिव से भेंट करेगा। यदि उचित समाधान नहीं किया गया तो कामबंद कर दिया जाएगा। सभी सुरक्षा श्रमिकों को सोमवार को दोपहर 12 बजे मुनीम संघ कार्यालय पर एकत्रित होने का आह्वान किया गया है।

BARAN

BARAN – जहां आगामी कार्ययोजना की सूचना दी जाएगी। बैठक में सोनू कुमार, गिर्राज झाड़वा, शिवराज, राधेश्याम वर्मा, देवकीनंदन गौतम, सुरेश मीणा, राकेश, रामगोपाल नागर, हनुमान सुमन, नवल सुमन, महेश गोचर, रामपाल, योगेश मेहता, राजू, प्रेमराज गुर्जर, राधेश्याम, मोहनलाल पारेता, मंगू, छगनलाल, कन्हैयालाल आदि मौजूद थे।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

Exit mobile version