BARAN // बारां जिला रीटेल केमिस्ट समिति का रक्तदान शिविर आज
BARAN – बारां 14 दिसम्बर। राजस्थान सरकार के दो वर्ष का सफलता पूर्ण कार्यकाल होंने व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में बारां जिला रीटेल केमिस्ट समिति द्वारा 15 दिसम्बर को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के सामने डॉ. उषा अग्रवाल नर्सिंग होम परिसर स्थित जीवन धारा ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

सेंटर प्रभारी डॉ. राजमल चित्तौडा ने बताया कि इस संदर्भ में सहायक औषधि नियंत्रक उमेश माखिजा के सुझाव पर शनिवार को जिला रीटेल केमिस्ट समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में औषधि नियंत्रक अधिकारी शिवकांत शर्मा व श्रीमती प्रियंका राजपुरोहित ने सभी रीटेल केमिस्ट साथियों को अधिकाधिक संख्या में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता प्रदान करने का आह्वान किया।
BARAN – अध्यक्ष लोकेश तिवारी ने बताया कि शिविर दोपहर 1 बजे तक लगेगा। जिसमें रक्तदाताओं के लिए फल, एनर्जी ड्रिंक व अल्पहार की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में सचिव धनराज शर्मा, कोषाध्यक्ष किशन शर्मा, सरंक्षक सौरभ भार्गव, संरक्षक प्रेम खंडेलवाल, इकबाल हुसैन, संगठन सचिव जयप्रकाश विजय, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मीणा, हेमंत गुप्ता, महेंद्र सुमन, नरेश नागर, मनोहर शर्मा व गुलशन अदलखा आदि मौजूद थे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन