BARAN // भाषा विचारों और भावों के प्रकटीकरण का माध्यम ही नहीं वह संस्कृति की संवाहक भीः वर्मा

BARAN – बारां अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा रविवार को भारतीय सर्व भाषा दिवस पेंशनर भवन में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। प्रेस सचिव राजेश पंकज ने बताया कि कार्यक्रम विचार एवं काव्य-गोष्ठी के रूप में दो सत्रों में चला। जिसकी शुरूआत रमन अजमेरा की सरस्वती वंदना से शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साहित्य परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ने कहा कि सैकड़ों भाषाओं और हजारों बोलियों वाली विविध संपन्नता वाले इस देश में कुछ राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ के लिए भाषाई द्वेषता का माहौल बना रहे हैं।
भाषा मात्र विचारों और भावों के प्रकटीकरण का माध्यम ही नहीं होती बल्कि वह संस्कृति की संवाहक भी होती है। हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे देश में रहते हैं जिसमें इतनी अधिक भाषाई विपुलता है, जो हमारी भाषाई संपन्नता का प्रतीक है । हमें भारतीय भाषाओं के प्रति प्रेम और समरसता का भाव रखते हुए सभी भाषाओं के उन्नयन हेतु कार्य करना चाहिए।
BARAN – कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदीश सोनी जलजला ने कहा कि भारत की लगभग सभी भाषाओं की जननी संस्कृत भाषा है। हमें अपनी स्थानीय भाषा या बोली में ही व्यवहार करना चाहिए। हमारी उपेक्षा हमारी भाषा या बोली के विलुप्त होने का कारण बन सकती है। अतिथि श्याम अंकुर ने कहा कि धार्मिक ,
आर्थिक या अन्य सभी प्रकार के पर्यटनों से एक भाषा को दूसरी भाषा के शब्द मिलते हैं जिससे भाषाएं पुष्ट होती हैं । अतिथि नाथूलाल निर्भय ने भाषाई पर्यावरण को दूषित करने वालों को पहचानने और अपनी अपनी भाषा , बोली को संरक्षित करने पर बल दिया ।कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बच्छराज राजस्थानी ने कार्यक्रम के विषय को और ऊंचे आयाम प्रदान किए

दूसरे सत्र में सोनू सुरीला, हेमराज बंसल, मनोज मस्त, सत्यनारायण शर्मा, गजेन्द्र यादव, हीरालाल कामेलिया, ओमप्रकाश साहू, हरि अग्रवाल, हरिश्चन्द्र सेन, पुष्पदयाल वर्मा, हरीश शर्मा, रवि रोबोट, लीलाधर पाँचाल, सुरेश चक्रधारी आदि कवियों ने विषय आधारित काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में नहरी किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष पवन यादव मेलखेडी ने 28 दिसम्बर को परवन डेम पर काव्यगोष्ठी व सहभोज के आयोजन की घोषणा की। जिसमें संभाग के सभी साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित