BARAN // बारां जिला रीटेल केमिस्ट समिति ने जिलेभर में लगाए रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
BARAN – राजस्थान सरकार के दो वर्ष का सफलता पूर्ण कार्यकाल होंने व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर सोमवार को बारां जिला रीटेल केमिस्ट समिति के सहयोग से जिला अस्पताल के सामने स्थित जीवन धारा ब्लड सेंटर सहित जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिनमें लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। जीवन धारा ब्लड सेंटर प्रभारी राजमल चित्तौडा ने बताया कि दीप प्रज्वलन कर रक्तदान कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। समिति कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने बताया कि बारां जिला रीटेल केमिस्ट समिति के उदेश्यों में सरकार द्वारा स्वास्थ्य योजनाओ में सहयोग करना है। इसी शृंखला में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए पूरे बारां जिले में रक्तदान शिविर लगाए गए। जिसमें बारां शहर, अन्ता, अटरू व छबड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर में रीटेल केमिस्ट साथियों द्वारा रक्तदान किया।

BARAN – अध्यक्ष लोकेश तिवारी ने बताया कि बारां में कई केमिस्ट साथियों ने सपत्नीक रक्तदान किया। वहीं स्वाति जैन, सुनीता मीणा, नीतू शर्मा, सौरभ भार्गव, हर्ष शर्मा, जतिन सुमन, अब्दुल गप्फूर, अभिषेक सुमन, गजेन्द्र सुमन आदि ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। अटरू में हिमांशु तिवारी, छबड़ा में टीकमचंद सुमन, लक्ष्मीनारायण लववंशी, दीपक कुंतल, हरीश माहेश्वरी, ललित भार्गव व सुरेन्द्र नागर, अन्ता से अजय चौधरी, मनोज खंडेलवाल, धर्मवीर चौधरी व अमित मंगल का रक्तदान सराहनीय सहयोग रहा।
बारां में रक्तदाताओं को औषधि नियंत्रक अधिकारी श्रीमति प्रियंका राजपुरोहित, ब्लड सेंटर प्रभारी राजमल चित्तौडा व प्रदीप जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिविर में लोकेश तिवारी, सचिव धनराज सुमन व कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा सरंक्षक सौरभ भार्गव, संरक्षक प्रेम खंडेलवाल, इकबाल हुसैन, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मीणा, हेमंत गुप्ता, महेंद्र सुमन, नरेश नागर, जयेश शर्मा, अंकुश बंसल व गुलशन अदलखा आदि का सहयोग रहा।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन