BARAN // स्टेट हाईवे पर ब्लैक स्पॉट्स की जांच, आईटीएमएस कैमरे होंगे स्थापित
BARAN – बारां, राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ई-डीएआर पोर्टल के माध्यम से स्टेट हाईवे पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की संयुक्त जांच की गई। इससे दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर प्रभावी सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।
BARAN – जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि ई-डीएआर पोर्टल के जरिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर संयुक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि कई स्थानों पर अत्यधिक वाहन गति दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। ऐसे संवेदनशील ब्लैक स्पॉट्स पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कैमरों की स्थापना से वाहन चालकों की गति पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

संयुक्त निरीक्षण दल में परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी डॉ. शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता भंवरलाल महावर, पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर मानसिंह एवं हेड कांस्टेबल हंसराज, एनआईसी से जिला रोलआउट मैनेजर त्रिदेव सेन तथा रिडकोर से प्रोजेक्ट इंजीनियर दिनेश रावल शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान स्टेट हाईवे पर चिन्हित प्रत्येक ब्लैक स्पॉट का स्थल पर गहन अध्ययन किया गया। संयुक्त टीम द्वारा यह तय किया गया कि किन-किन स्थानों पर आईटीएमएस कैमरे स्थापित किए जाने चाहिए। साथ ही दुर्घटनाजन्य कारणों जैसे अत्यधिक वाहन गति, सड़क ज्योमेट्री की खामियां, साइन बोर्ड व रोड मार्किंग की कमी तथा दृश्यता संबंधी समस्याओं का विश्लेषण कर सुधारात्मक कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए।
BARAN – संयुक्त जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि आईटीएमएस कैमरों की स्थापना से वाहन गति पर नियंत्रण, यातायात नियमों का बेहतर पालन तथा सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी। प्रशासन द्वारा शीघ्र ही चिन्हित सुधारात्मक कार्यों को क्रियान्वित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन