The Chanakya TV Rajasthan

BARAN //  2 सालः नव उत्थान- नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान

BARAN //  2 सालः नव उत्थान- नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान

BARAN – अन्नदाताओं के सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है राज्य सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर अन्नदाताओं के कल्याण और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। प्रदेश में किसानों को सशक्त बनाने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए व्यापक और दूरदर्शी कदम उठाए गए हैं। किसानों को वित्तीय सहायता, ब्याज मुक्त फसली ऋण, फसल सुरक्षा बीमा, समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद, सिंचाई और बिजली की सुविधा, पशु बीमा, पशुपालकों को आर्थिक मदद और कृषि आधुनिकीकरण की योजनाओं से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। खेती के काम में जोखिम कम हुआ है और युवा किसानी के कार्य के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।
प्रदेश के 76.18 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदेश के सभी किसानों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने निरंतर कार्य कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। किसानों की संख्या के आधार पर राजस्थान इस योजना में देश में पांचवें स्थान पर है। योजना के तहत राज्य के 76.18 लाख किसानों को अब तक 10,432 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है। किसानों को और अधिक आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वार्षिक सहायता राशि को 6,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए किया गया है।
किसानों को 44 हजार करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण और 6 हजार करोड़ से अधिक के बीमा क्लेम

BARAN – किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। इसके अंतर्गत 44,067 करोड़ रुपए का ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया गया है, जिससे किसानों को बुवाई और कृषि कार्यों के लिए समय पर पूंजी उपलब्ध हो सकी। इसके साथ ही 356 करोड़ रुपए का दीर्घकालीन सहकारी ऋण रियायती ब्याज दर पर दिया गया है। किसानों को बिजली बिलों से राहत देते हुए 44,558 करोड़ रुपए का अनुदान भी प्रदान किया गया है। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल खराबे के नुकसान से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। योजना के अंतर्गत अब तक 6,207 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम का भुगतान कर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है।
समर्थन मूल्य पर फसल खरीद कर 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान

BARAN
BARAN

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बड़े पैमाने पर खरीद की है। 2.66 लाख किसानों से 33.42 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद की गई, जिसके साथ 471.16 करोड़ रुपये का बोनस भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 12.60 लाख मीट्रिक टन दालों और तिलहनों की खरीद कर लगभग 5 लाख किसानों को 8,191 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।
22 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति
कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में सिंचाई और बिजली सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। 10,418 करोड़ रुपए व्यय कर 84,592 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित की गई है। किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए 1.86 लाख नए कृषि विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 22 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
पीएम-कुसुम योजना में प्रदेश अव्वल राज्यों में शुमार
स्वच्छ ऊर्जा और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रदेश ने पीएम-कुसुम योजना में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पीएम-कुसुम बी के अंतर्गत 51,927 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं, जिन पर 822 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है। इस योजना के तहत राज्य ने देश भर में कुसुम-ए में प्रथम स्थान तथा कुसुम-सी में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

 

Exit mobile version