BARAN // एग्री क्लीनिक व एग्री बिजनेस सेन्टर कार्यशाला सम्पन्न

BARAN – बारां कृषि विज्ञान केन्द्र,अन्ता पर नाबार्ड के सहयोग से ‘एग्री क्लीनिक व एग्री बिजनेस सेन्टर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला गुरूवार को सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में संयुक्त निदेशक कृषि धनराज मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संकाय के विद्यार्थियों में उद्यमिता विकास के लिए यह परियोजना बहुत उपयोगी है इस योजना के अन्तर्गत कृषि स्नातकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर कृषि में उद्यमिता विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र, अंता के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल शाह ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे इस परियोजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर एक उद्यमी के रूप में अपने आप को स्थापित करें और विद्यार्थी रोजगार प्रदान करने वाले बने ना कि रोजगार मांगने वाले इस योजना से कृषि विस्तार को सशक्त बनाया जा रहा है
BARAN और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करने के प्रयास किए जा रहे है। जिससे कृषि स्नातक विद्यार्थी स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते है। प्रशिक्षित विद्यार्थी मृदा परीक्षण, फसल सलाह, कीट रोग प्रबंधन, बीज उर्वरक मार्ग दर्शन, कृषि यंत्रीकरण जैसे क्षेत्रों में उद्यमी बन सकते है।
BARAN – डीडीएम नाबार्ड घनश्याम मीणा ने बताया कि यह परियोजना देशभर में कृषि क्षेत्र में नई दिशा देने के लिए बनाई है जिसका संचालन कृषि एवं किसान मंत्रालय द्वारा नाबार्ड व मैनेज हैदराबाद के सहयोग से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कृषि स्नातकों को 45 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे विद्यार्थी कृषि परामर्श केन्द्र अथवा कृषि आधारित उद्वम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस योजना अन्तर्गत अभ्यार्थियों को बैंक ऋण पर केपिटल सब्सिडी (44 व 36 प्रतिशत) प्रदान की जाती है,
जो प्रति अभ्यार्थी 20 लाख तथा समूह के लिए 1 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। डॉ टी. सी वर्मा, आचार्य कीट विज्ञान ने बताया कि कृषि विद्यार्थी बैंको के साथ मिलकर अपना रोजगार स्थापित कर सकते है और ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की तरफ हो रहे प्लायन को कम कर सकते है। कृषि विज्ञान केन्द्र ,अंता-बारां प्रशिक्षण प्रभारी डॉ गीतिका शर्मा ने बताया कि यह एक दिवसीय कार्यशाला नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित है।
BARAN – जिसमें माता भगवती देवी देव संस्कृति कृषि महिला महाविद्यालय की के 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया और एग्री क्लीनिक व एग्री बिजनेस सेंटर के प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। रूडसेट संस्थान के श्री देवेन्द्र कुमार, निदेशक ने बताया कि जिस किसी भी प्रकार के प्रशिक्षणों के लिए आवेदन कर सकते है। एलडीएम, यूनियन बैंक के भानू पाठक, पीएनबी बैंक के ब्रान्च मैनेजर जितेन्द्र नागर व विभिन्न बैंक के ब्रांच प्रबंधक कार्यशाला मे उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन