BARAN // सनाढ्य मंडल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ

सनाढ्य ब्राह्मण मंडल द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह एक पदाधिकारी के निजी आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंडल अध्यक्ष प्रेरणा तिवारी ने मुंह मीठा करवाकर सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक नीना मिश्रा व कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि दीपावली का त्यौहार प्रेम, प्रकाश व एकता का प्रतीक है।

जिसमें हर वर्ग को खुशी मिलती है। सभी सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में एक दूसरों को दीपावली की बधाई दी।
इस दौरान गोपाष्टमी के उपलक्ष रजनी शर्मा, ज्योति शर्मा व शैली शर्मा ने राधा व कृष्ण के भजन व नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसने सबको आनंदित कर दिया।

इतिश्री तिवारी व मोनिका भारद्वाज द्वारा दीवाली स्पेशल गेम खिलाए गए। शुभ-लाभ गेम में नीलम प्रथम व पद्माक्षी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। शुभ दीपावली गेम में टोनिया शर्मा प्रथम, सपना द्वितीय और नीता शर्मा तृतीय स्थान पर रही। वहीं कल्पना शर्मा, गरिमा शर्मा व नेहा शर्मा ने डेकोरेशन व दीपक की रोशनी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। समारोह में प्रीति शर्मा, नीलम, अनुराधा शर्मा, पीहू शर्मा व आशा शर्मा मौजूद,
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
TONK// राजस्थान में 70% मतदाताओं की वंशावली लिंकिंग पूरी — चुनाव आयोग की बड़ी समीक्षा