The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // समारोह में महिलाओं को मिला योजनाओं का लाभ

BARAN // समारोह में महिलाओं को मिला योजनाओं का लाभ

BARAN
BARAN

बारां जिला प्रशासन की ओर से वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में समारोह आयोजित कर विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों एलईडी स्क्रीन पर लाइव संबोधित करते हुए प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

BARAN

समारोह में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, समाजसेवी नरेश सिंह सिकरवार, ओमप्रकाश पारेता, जयेश गालव सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन राशि वितरण, मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिड़ी योजना, पालनहार योजना के अन्तर्गत सहायता राशि वितरण, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जातियों एवं जनजाति के छात्रों को पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति,

लाडो योजना के लाभार्थियों को राशि का वितरण किया गया। साथ ही हेल्थ इंशोरेंस कार्ड की इन्टर-आपरेबिलिटी की शुरूआत की गई। इस दौरान जिले के राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह को दस करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया गया। वहीं स्कूली छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version