The Chanakya TV Rajasthan

Baran // ग्राम पंचायतों में आयोजित समस्या समाधान शिविरों से आमजन को मिली राहत

BARAN //ग्राम पंचायतों में आयोजित समस्या समाधान शिविरों से आमजन को मिली राहत

BARAN – वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

बड़ा, सीसवाली, छबड़ा, गोरधनपुरा, कटावर, समरानिया एवं बांसथूनी में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

baran
baran

BARAN – शिविरों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निराकरण किया गया तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इससे लोगों को राहत मिली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
BARAN – प्रशासन ने बताया कि शिविरों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में सोमवार को फतेहपुर, पाटोन्दा, बापचा, हरनावदाशाहजी, खेड़लीगंज, मुण्डियर एवं भंवरगढ़ में समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आमजन अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

https://www.facebook.com/professional_dashboard/

https://x.com/home

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version