BARAN // वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रभात फेरी और रैली का आयोजन

BARAN – राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रभात फेरी और रैली का आयोजन। नगर परिषद बारां द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रभात फेरी और रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया नगर परिषद कार्यवाहक आयुक्त श्रीमान भुवनेश मीना के आदेशानुसार राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर परिषद द्वारा वन्देमातरम अभियान के प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक श्री नरसीलाल स्वामी, सह प्रभारी एसबीएम अभियंता जितेंद्र नामा द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली में वंदे मातरम के गीत चलाकर फायर स्टेशन ऑफिस से चार मूर्ति, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा तक,प्रभात फेरी एवं रैली का आयोजन किया गया। इसी के साथ शहर के प्रमुख चौराहे पर लगी महापुरुषों की प्रतिभाओं की साफ सफाई की गई। वंदे मातरम थीम पर आधारित सेल्फी कैंपेन चलाया गया। इस अभियान में नगर परिषद स्वास्थ्य निरीक्षक नरसीलाल स्वामी ,एसबीएम अभियंता जितेंद्र नामा,घर-घर कचरा संग्रहण वाहन प्रभारी श्याम यादव उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी से नाथाराम बोराणा की रिपोर्ट
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन