Site icon The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // बजट में राजस्थान को बड़ी सौगात, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का ऐलान

BARAN // बजट में राजस्थान को बड़ी सौगात, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का ऐलान

 

 

BARAN – कवाई। केंद्रीय बजट में राजस्थान को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं और छात्राओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की घोषणा की। इस निर्णय को छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, उद्योग, शिक्षा और पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन और आर्थिक विकास पर विशेष फोकस रखा गया है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में राजस्थान समेत देश के कई राज्यों को विकास से जुड़ी अहम सौगातें मिली हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र में किए गए प्रावधानों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कवाई में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना गया। इस दौरान बजट के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई और इसे विकासोन्मुखी बजट बताया गया।
BARAN – मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने वाला है। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की घोषणा से छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश नागर, राधेश्याम सेन, कृष्ण गोपाल गुर्जर, देवराज सुमन, भंवर सिंह हाड़ा, राजेंद्र सुमन, महावीर, किशन सिंह, हर्षित, गोविंद नागर, नितिन सुमन, दीपक सुमन, सत्य प्रकाश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

Government – राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, मां योजना का विस्तार, देशभर के अस्पतालों में मिलेगा निःशुल्क उपचार

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

 

 

Exit mobile version