The Chanakya TV Rajasthan

BARAN // मतदान के लिए महिला एवं दिव्यांगजन अधिकारियों को दिया द्वितीय प्रशिक्षण

BARAN // मतदान के लिए महिला एवं दिव्यांगजन अधिकारियों को दिया द्वितीय प्रशिक्षण

BARAN
BARAN

BARAN – अंता विधानसभा के उपचुनाव के लिए कोटा रोड पर बटावदी स्थित पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में चल रहे मतदान दल कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण में गुरुवार को तृतीय दिवस महिला पीठासीन अधिकारियों सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय महिला मतदान अधिकारी व दिव्यांगजन मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

BARAN – प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को उनके कार्य व दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया, ईसीआई नेट, मॉक पोल, सीआरसी, मतदाता रजिस्टर, प्रपत्र संधारण, अमिट स्याही, सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र में सैद्धांतिक व द्वितीय सत्र में प्रायोगिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। प्रायोगिक प्रशिक्षण में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की कार्य प्रणाली, उन्हें कनेक्ट करना तथा मॉक पोल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वीडियोग्राफर सुपरवाईजर तथा माइक्रो आब्जर्वर को भी प्रशिक्षण दिया गया,

जिसमें उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य व दायित्व के बारे में भी बताया गया। सभी मतदान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को सराहा। एसई वाटरशेट मनोज पूरब गोला व अरुण तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण की सुचारू व्यवस्था की गई। वहीं सुनील कुमार शर्मा व धर्मेंद्र मेघवाल के नेतृत्व में दक्ष प्रशिक्षकों की टीम ने प्रशिक्षण दिया।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

RAJSAMAND// संपर्क पोर्टल की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रत्येक परिवादी को राहत प्रदान करने के निर्देश

RAJSAMAND// सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगा ‘यूनिटी मार्च’

Exit mobile version