Baran // जन संवाद यात्रा पहुंची कटावर गांव, विधायक बैरवा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Baran – राजस्थान के बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन संवाद यात्रा लगातार गांव-गांव पहुंचकर आमजन से संवाद कर रही है। गुरुवार को विधायक राधेश्याम बैरवा की जन संवाद यात्रा गऊघाट मंडल के कटावर गांव पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। जन संवाद यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार सहित अन्य अतिथियों ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि विधायक राधेश्याम बैरवा भीषण गर्मी और 48 डिग्री तापमान में भी लगातार गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि जन संवाद यात्राओं के माध्यम से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि बारां-अटरू विधानसभा का हर नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जन संवाद यात्रा जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रही है। साथ ही परवन वृहद सिंचाई परियोजना और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से आने वाले समय में बारां-अटरू क्षेत्र की तस्वीर बदलने तथा किसानों को बड़ा लाभ मिलने का दावा किया।
Baran – उन्होंने बताया कि “आपका विधायक आपके द्वार” जन संवाद कार्यक्रम के तहत गऊघाट मंडल के ग्राम कटावर, बलदेवपुरा, अरण्यखेड़ा, मान्यगण, बिछालस, मेहला, भोजूखेड़ी एवं किशनपुरा मसालधारान में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान आमजन द्वारा रखी गई समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में राजस्थान सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिछालस में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, बारां जिले के सहप्रभारी गौरव शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, गऊघाट मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न