The Chanakya TV Rajasthan

Baran // बारां पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एसपी अभिषेक एंडसु की रणनीति से मिली बड़ी सफलता

Baran // अंता में मां-बेटी पर जानलेवा हमला, 12 घंटे में आरोपी डिटेन

Baran
Baran

Baran –  जिले के अंता कस्बे में मां-बेटी पर हुए सनसनीखेज चाकूबाजी मामले में बारां पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को डिटेन कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अपराधियों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं रहा। जानकारी के अनुसार अंता कस्बे में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला प्रेमबाई की इलाज के दौरान कोटा में मौत हो गई, जबकि बेटी का उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारां पुलिस अधीक्षक ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए थाना अंता, डीएसटी और साइबर सेल की अलग-अलग टीमें गठित कीं। पूरी रात चली सघन दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी सीताराम मेघवाल को सुल्तानपुर क्षेत्र से डिटेन कर लिया। सहयोगी टीम की अहम भूमिका

Baran – इस पूरे अभियान को सफल बनाने में थाना अंता, साइबर सेल और डीएसटी टीम के अधिकारियों व जवानों ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक मांगीलाल सुमन, जगदीश चंद्र शर्मा, हरीश भाटी, रामावतार, मातादीन, घनश्याम नागर सहित पुलिस जवान राजेश सिंह, कृष्ण कुमार, रामहेत, सौरभ, हरवीर, वीरेंद्र, बदन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, नंदभंवर, मुकेश स्वामी, मुकेश सिंह एवं डीएसटी टीम के सदस्यों ने लगातार मेहनत कर कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश साफ दिखाई दिया। जिलेभर में इस कार्रवाई की सराहना हो रही है। एसपी अभिषेक एंडसु की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय बारां पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली इन दिनों जिले में कानून व्यवस्था की नई पहचान बनती जा रही है। उनकी रणनीति स्पष्ट, निर्णय तेज और अपराधियों के प्रति सख्त रवैया पुलिस महकमे में नई ऊर्जा भर रहा है। “जहां संवेदनशीलता के साथ सख्ती का संतुलन हो, वहीं प्रभावी पुलिसिंग जन्म लेती है — और यही पहचान बन चुके हैं एसपी अभिषेक एंडसु।” “अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और आमजन के प्रति भरोसेमंद व्यवहार ने बारां पुलिस को नई दिशा दी है।” “एसपी अभिषेक एंडसु के नेतृत्व में बारां पुलिस केवल कानून लागू नहीं कर रही, बल्कि लोगों में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत कर रही है।”

बारां से राजेशकुमार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version