The Chanakya TV Rajasthan

Baran // सड़कों पर उतरे आईजी हरेंद्र महावर, साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश

Baran // एसपी अभिषेक अंदासु की पहल बनी जनआंदोलन, पुलिस अधिकारियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

Baran
Baran

Baran – कोटा रेंज के आईजी रविवार को बारां दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित विशेष साइकिल रैली में भाग लेकर पूरे पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार किया। आईजी हरेंद्र महावर स्वयं साइकिल चलाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और आमजन को पेट्रोल-डीजल बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली ने शहरभर में खासा आकर्षण पैदा किया। श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ हुई रैली में जिला पुलिस अधीक्षक , पुलिस अधिकारियों, जवानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां नागरिकों ने जगह-जगह पुलिस प्रशासन का स्वागत किया। इस दौरान आमजन को यातायात नियमों की पालना करने, फिट रहने, प्रदूषण कम करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाए तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देशहित में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है। वहीं छबड़ा में भी डीएसपी ताराचंद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजारों से गुजरते हुए पब्लिक पार्क पहुंची।

Baran – यात्रा में पुलिस विभाग के कार्मिकों के साथ आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईजी हरेंद्र महावर ने बारां पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं। बारां पुलिस की यह पहल अब जनआंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है। एसपी अभिषेक अंदासु की कार्यशैली अनुशासन, संवेदनशीलता और जनसरोकारों का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुकी है। उनका सहज एवं सौम्य व्यवहार, आमजन से सीधा संवाद और नवाचारपूर्ण नेतृत्व पुलिस विभाग को नई पहचान दिला रहा है। उनके नेतृत्व में बारां पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना और जनभागीदारी के अभियानों में भी लगातार मिसाल कायम कर रही है। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

बारां से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version