The Chanakya TV Rajasthan

Baran // अवैध बिजली कनेक्शन काटे, 4 लाख का जुर्माना ठोका; तस्करों में मचा हड़कंप

 Baran // नशे के सौदागरों पर बारां पुलिस और विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार

 Baran
Baran

Baran – जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारां पुलिस ने विद्युत विभाग के साथ मिलकर बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छबड़ा सर्किल क्षेत्र में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 12 तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए गए। वहीं विद्युत विभाग ने करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में छबड़ा, छीपाबड़ौद, हरनावदाशाहजी और सारथल थाना क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय तस्करों को चिन्हित किया गया। जांच में सामने आया कि कई तस्कर अपने घरों और दुकानों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अवैध बिजली कनेक्शनों को तत्काल काटने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित तस्करों के खिलाफ नियमानुसार वीसीआर भरते हुए करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Baran

Baran – कार्रवाई के दौरान छबड़ा थाना क्षेत्र के बलवीर उर्फ बल्लू सांसी, राजाराम मीणा, अशोक मीणा, रामगोपाल मीणा और कल्लू उर्फ छोटूलाल मीणा सहित अन्य तस्करों के अवैध कनेक्शन काटे गए। वहीं हरनावदाशाहजी, छीपाबड़ौद और सारथल क्षेत्रों में भी कई तस्करों के घरों और दुकानों पर कार्रवाई की गई। एसपी अभिषेक अंदासु ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि बारां पुलिस केवल मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ भी लगातार प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम रखना ही पुलिस का मुख्य उद्देश्य है। सहयोगी पुलिस टीम इस कार्रवाई में वृत्ताधिकारी छबड़ा ताराचंद, थानाधिकारी छबड़ा राजेश खटाना, थानाधिकारी छीपाबड़ौद योगेश कुमार, थानाधिकारी हरनावदाशाहजी दीनदयाल, उपनिरीक्षक अजीत सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्युत विभाग की टीम कार्रवाई में विद्युत विभाग के अधिकारी अंशार अहमद, विकास, नीरज, सुरेंद्र नागर एवं जगदीश शर्मा सहित एफआरटी टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version