Baran // वार्ड 25 की समस्याओं पर भड़के लोग, महिलाओं ने नगर परिषद में किया हंगामा

Baran – शहर के वार्ड नंबर 25 में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं के समाधान नहीं होने से नाराज वार्डवासियों ने सोमवार को नगर परिषद पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि वार्ड में सड़क, सफाई, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इससे वार्डवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि बारिश से पहले नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर टूटी सड़कें और जलभराव की स्थिति भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
Baran – प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वार्डवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बारां नगर परिषद किसके भरोसे चल रही है, जब आमजन की बुनियादी समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन के बाद नगर परिषद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न