The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Beawar // जवाजा में कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई और पेपर लीक पर सरकार घिरी

Beawar
Beawar

Beawar – बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं लगातार सामने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों के विरोध में सोमवार को जवाजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मसिंह भाटी के सान्निध्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं, किसानों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का भर्ती प्रक्रियाओं से विश्वास उठता जा रहा है। वहीं बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग निराशा का सामना कर रहा है।

Beawar

Beawar – कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष इशिका जैन, जिला अध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ देवेंद्र काठात, महिला ब्लॉक अध्यक्ष अमीना बानो, मेघराज बोहरा, सोहन मेवाड़ा, शकूर रूपनगर, सिकंदर खान, जितेंद्र सिंह जवाजा, चांद मोहम्मद, रघुनाथ गुर्जर, इंद्रमल मेघवाल, ऋषि लांबा, भंवर सिंह कोटड़ा, विक्रम सोनी, मदन बामनहेड़ा, श्रवण बंजारी, ओमप्रकाश जोधावत, सुरेश कुमार आर्य, मुकेश देवता, मंगल सिंह भाटी, गोपाल शिवनगरी, भूपेंद्र सिंह लगेतखेड़ा, सवाई सिंह, जगदीश कुमार (एससी ब्लॉक अध्यक्ष), हरिराम मेघवाल (मंडल अध्यक्ष), दिनेश मंडल अध्यक्ष, चौथमल बंसीवाल (सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष), उस्मान देवता, रणजीत सोनियाणा, जसपाल, हजा देवी वार्ड पंच, नारायण सिंह राजवा, पन्ना सिंह बिलावास, अकबर खान, अमजद खान, कमलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version