The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // भीम मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग, 15 दिन में समाधान का आश्वासन

Beawar // भीम मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

Beawar
Beawar

Beawar –  जिला किसान संघ अजमेर-ब्यावर-केकड़ी के अध्यक्ष गणपतसिंह मुगेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ब्यावर रोडवेज डिपो प्रबंधक सुश्री शिप्रा शनिवाल से मुलाकात कर ब्यावर-भीम मार्ग पर नियमित साधारण रोडवेज बसों का संचालन पुनः शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी एवं आमजन आवागमन करते हैं। वर्तमान में पर्याप्त बस सेवाएं उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रातः 6 बजे से सायं 8 बजे तक नियमित रूप से साधारण रोडवेज बसों का संचालन किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर डिपो प्रबंधक सुश्री शिप्रा शनिवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि रोडवेज को नई बसें उपलब्ध होते ही लगभग 15 दिनों के भीतर ब्यावर-भीम मार्ग पर नियमित बस सेवा प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में तेजसिंह रावत, झूंगरसिंह सुरिड़या, चन्द्रभानसिंह कम्पोटर, सीताराम भराड़िया, त्रिभुवन कागला तथा मनोहरसिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: ब्यावर-भीम मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर डिपो प्रबंधक से चर्चा करते किसान संघ के पदाधिकारी।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version