The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // ब्यावर में NSUI का जोरदार प्रदर्शन: NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर निशाना

Beawar // ब्यावर में NSUI का हल्लाबोल: NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन

Beawar
Beawar

Beawar – राष्ट्रीय छात्र संगठन एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार सोमवार को ब्यावर में नीट पेपर लीक प्रकरण, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार तथा छात्र, किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया तथा विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व एन एस यू आई जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह राठौड़ एवं निवर्तमान पार्षद भुवनेश शर्मा ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, युवाओं को रोजगार और किसानों को राहत देने की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए भुवनेश शर्मा ने कहा कि आज देश का छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। करोड़ों विद्यार्थियों की मेहनत पर पेपर माफियाओं और भ्रष्ट तंत्र ने पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती बेरोजगारी के कारण शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं, जबकि किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान है। महंगाई ने आमजन और मजदूर वर्ग की कमर तोड़ दी है तथा भ्रष्टाचार ने व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर किया है। एन एस यू आई जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय, युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और आम जनता को राहत नहीं मिलेगी, तब तक एन एस यू आई सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।

Beawar

Beawar – ज्ञापन में सभी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा मजदूर एवं गरीब वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर साहिल श्रीमाल, निखिल कुमार, अदनान, साजिद, आसिफ, आरिफ, अय्यान, गौरव, नितिन, समीर, इरशाद, वसीम, आबिद, शहजाद, शाहरुख, मलिक, अजय जोशी, गौरव फुलवारी, महेंद्र संघवा, सुरेश कुमार सेन, महेंद्र जुलवानिया, महेंद्र बरहन, विशाल राणा, शांति लाल गुर्जर, इरफान काठात, अफजल खान, संदीप देपन, विष्णु चौहान, निजामुद्दीन काठात, अली मुहम्मद, प्रिंस राणा, दीपक कुमार, नारायण शेखावत, कुनाल राणा, कुशाल सिंह, ऋषि राणा, सिद्धार्थ फुलवारी, निखिल रायपुर, राधे, मोनू सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारे लगाए कि “युवा पूछ रहा है हिसाब, कहां गया रोजगार का जवाब” तथा “छात्र, किसान और मजदूर की आवाज, अब नहीं दबेगी किसी भी हालात में”।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version