Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // नृसिंह मंदिर में रामकथा का भावपूर्ण प्रसंग: चित्रकूट महिमा और पर्णकुटी निर्माण का हुआ वर्णन

Beawar // नृसिंह मंदिर में गूंजे रामभक्ति के स्वर, चित्रकूट महिमा प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

Beawar

Beawar – शहर के मध्य स्थित भगवान के चतुर्थ नृसिंह भगवान के मन्दिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित हो रही मास पारायण कथा के 17 वे पुजन अर्चन के साथ कथा का प्रारम्भ हुआ। नृसिंह मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश बंसल ने बताया कि केवट की नांव से गंगापार उतर कर राम लक्ष्मण एवं जानकी वन में विचरण करते हुये धिरे धिरे आगे बढ़ रहे है। जिस जिस नगर से गुजरते है,वहाँ के निवासी उनके देखकर अपने आप को धन्य समझ रहे है। इस तरह भ्रमण करते करते है बाल्मीकि आश्रम में राम लक्ष्मण एवं सीता सहित प्रवेश करते है। प्रंसग अनुसार बाल्मीकि द्वारा राम की स्तुति चौपाइयों के माध्यम से श्रवण करवाई गई। बाल्मीकि के ह्रदय में आनंद का अतिरेक उमड़ रहा था वह अवर्णनीय था। राम द्वारा पर्ण कुटी हेतु जगह के लिए पूछने पर बाल्मीकि ने राम से कहा कि चित्रकूट गिरी करहु निवासू उन्होंने बताया कि अत्रि ऋषि की पत्नी ने तपबल से यहाँ मंदाकिनी को प्रकट किया था, देवताओं ने राम से इस रमणीय स्थल पर कोल भील किरात के रूप में यहां प्रकट होकर सेवा करने का अवसर प्राप्त किया। लखनलाल ने राम की स्वीकृति से एक स्थान पर पर्णकुटी का निर्माण किया।

Beawar – पत्ता पत्ता तिनका तिनका जोड़ते जाते है,महलों के वासी जंगल मे कुटिया बनाते है….. भजन ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। बाल्मीकि द्वारा चित्रकूट महिमा प्रसंग के साथ कथा का विश्राम हुआ। कलियुग में गिरिराजजी के समान चित्रकूट पर्वत की परिक्रमा का महत्व है। 6 किलोमीटर की इस पर्वत परिक्रमा को वर्ष भर सेलाखों श्रद्धालु सम्पन करके अपने आप को धन्य मानते है। अपार श्रद्धा, विश्वास व समर्पण के इस स्थान पर आज भी हजारों सन्त तपस्या लीन है। कथा महोत्सव में मन्दिर ट्रस्ट के मंत्री राधेश्याम ड़ाणी,पीयूष बंसल सहित राम रामायण मण्डल के राजकुमार अत्रे,गुलाब सैनी,तेजनारायण व्यास,रामगोपाल वैष्णव,कृष्णमोहन जोशी,गणपत शर्मा एवं जगदीश चारण, अनिल धाकड़,रेखा जोशी,चंद्रलेखा व्यास,भगवती शर्मा,बुधराज अग्रवाल सहित भक्तजन उपस्थित थे।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version