The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // ब्यावर नगर परिषद में कर्मचारी फेडरेशन की बड़ी बैठक, 37 कर्मचारियों ने थामा संगठन का दामन

Beawar // कर्मचारी एकता पर जोर: ब्यावर में फेडरेशन की बैठक, 37 नए सदस्य जुड़े

Beawar
Beawar

Beawar – राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला ब्यावर की ओर से बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जादम ने की। इस अवसर पर कर्मचारी हितों, संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों की एकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन वरिष्ठ कर्मचारी नेता हरीराम लखन ने किया। उन्होंने हाल ही में जयपुर में आयोजित राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के महाअधिवेशन की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कर्मचारियों से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में सफाई जमादार, सहायक जमादार एवं सफाई कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कार्मिक उपस्थित रहे। कर्मचारी नेताओं ने सफाई एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Beawar – कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार अभियान के तहत उपस्थित लगभग 37 कर्मचारियों ने राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन, जिला ब्यावर की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनकी भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कर्मचारी हितों की लड़ाई और अधिक प्रभावी ढंग से लड़ी जा सकेगी। बैठक में कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी एकजुट होकर कर्मचारी हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों के संकल्प के साथ हुआ।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version